Inspirational life story of a lady
COMEDY QUIEN BHARATI SINGH हमे बेखूबी हँसाने वाली भारती के जीवन का संघर्ष आपको रुला देगा। गरीबी हो या अमीरी सपने देखने और उसे पूरा करने का हो सबको है, बस इसी शब्द को सच कर दिखाया है कॉमेडी क्विन भारती सिंह ने, जो इंडियन लाफ्टर चेलैंज ' के जरिये मंच पर पहली बार आयी थी और अपने इसी टैलेंट से लोगो का मनोरंजन किया, तथा इसी हुनर को आगे बढ़ाया। 2 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1986 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। भारती जब 2 साल की थी, तभी पिता साया उनके सिर से उठ गया था। जिसके बाद भारती की माँ पर उनके परिवार को सम्भालने की जिम्मेदारी आ गयी थी। तब उनकी माँ ने एक फैक्ट्री में काम करना शुरु कर दिया, ताकि बच्चों की परवरिश में कोई कमी न आए, इसके अलावा उनकी माँ घर आकर सिलाई का काम भी करती थी। एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने की वजह से भारती को बचपन मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। घर की आर्थिक स्तिथि सही नही होने के कारण परिवार के सदस्यों को यह भी पता नही होता था कि शाम...