How to think positive
How to think positive
सकारात्मक कैसे सोचें
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस मोटिवेशन ब्लॉक के अंदर दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको हमारे मोटिवेशन चैनल पसंद आ रहा होगा आपको मैं वादा करता हूं कि बने रहिए हमारे साथ आपके लाइफ के अंदर आपने जो चीजें कभी सोची नहीं अभी देखी नहीं होगी उनके बारे में बहुत ही अच्छी अच्छी जानकारी देने में जा रहे हैं और आपको हमेशा प्रेरणात्मक सुविधाएं वह आपको बहुत ही अच्छा ज्ञान दिया जाएगा , देखिए हमारा एक कोटेशन है कि "सीखते रहो आगे बढ़ते रहो" ! दोस्तों अगर आपको भी जीवन में कुछ करना है आगे बढ़ना है तो आप भी सीखते रहिए हमारे इस ब्लॉग मोटिवेशनल ब्लॉग में।
1.) Positive environment--
सकारात्मक सोचने के लिए सबसे जो महत्वपूर्ण बिंदु है वह यही है कि आप किन लोगों के साथ रहते हो या फिर आप किन लोगों के साथ अपना जीवन यापन करते हो अगर आप नेगेटिव अर्थात नकारात्मक लोगों के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं तो आप कतई भी सकारात्मक सोच अपने अंदर नहीं ला सकते हो हां हो सकता है कभी कबार आप सकारात्मक सोच सको परंतु आपको यदि हमेशा पॉजिटिव रहना है सकारात्मक सोचना है तो आपको आपके फ्रेंड सर्कल चेंज करना पड़ेगा , ऐसे लोगों के साथ में अपना टाइम बिताना चाहिए जो लोग सकारात्मकता की बातें करते हो, जो लोग हमेशा ग्रोथ, की बातें करते हो जीवन में आगे बढ़ने की बातें करते हो , अगर आप उन लोगों के साथ अपना जीवन बिताएंगे तो आपको भी हमेशा हमेशा के लिए कामयाबी मिलेगी और सकारात्मक सोच सकोगे।
भारत के सबसे महान मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमान डॉ विवेक जी बिंद्रा के द्वारा कही गई लाइन है "यदि आप सफल होना चाहते हो तो सफल लोगों की भीड़ में जाकर खड़े हो जाओ, वो धक्का मार - मार के आप को सफल बना देंगे।"
आइए एक छोटा सा उदाहरण लेकर समझते हैं कि कैसे व्यक्ति की जिन लोगों के संपर्क में रहता है वैसा ही बनता जाता है। ( आपका जीवन पूरा निर्भर करता है कि आप किन पांच लोगों के संपर्क में रहते हो)।
आइए एक एक्सरसाइज करते हैं
जैसे - 1.) यदि आप एक विद्यार्थी हैं तो आपके खास पांच दोस्तों के नाम लिख दीजिए, अब उन दोस्तों के पिछले साल के प्रतिशत लिख लीजिए, अब उन पांचों के प्रतिशत को जोड़कर उसमें 5 का भाग दीजिए, मेरा यकीन मानिए आप का प्रतिशत होगा वह इन पांचों के औसत प्रतिशत आस - पास ही होगा ।
2.) यदि आप विद्यार्थी नहीं है आप एक बिजनेसमैन है तो आपके खास मित्रों जो भी बिजनेस करते हैं उनके पिछले साल का टर्नओवर लिख लीजिए अब इन पांचों के टर्न ओवर में 5 का भाग दीजिए मेरा यकीन मानिए दोस्तों आपके दोस्तों के पिछले साल के टर्नओवर का औसत जो अमाउंट होगा आपके बिजनेस के टर्नओवर का अमाउंट भी उसके लगभग आसपास ही होगा ।
3.) यदि आप कहीं भी जॉब करते हो या नौकरी करते हो , तो आपके पांच दोस्तों की तनख्वाह में 5 का भाग देकर देख लीजिए, आपकी तनख्वाह कुछ उन पांचों के औसतन तनख्वाह के बराबर ही आएगी।
यदि इसी प्रकार का वीडियो देखने मे इंटरेस्टिंड हो तो आप देख सकते है।


Comments
Post a Comment