Inspirational life story of a lady
COMEDY QUIEN BHARATI SINGH
हमे बेखूबी हँसाने वाली भारती के जीवन का संघर्ष आपको रुला देगा।
गरीबी हो या अमीरी सपने देखने और उसे पूरा करने का हो सबको है, बस इसी शब्द को सच कर दिखाया है कॉमेडी क्विन भारती सिंह ने, जो इंडियन लाफ्टर चेलैंज ' के जरिये मंच पर पहली बार आयी थी और अपने इसी टैलेंट से लोगो का मनोरंजन किया, तथा इसी हुनर को आगे बढ़ाया।
2 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया
भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1986 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। भारती जब 2 साल की थी, तभी पिता साया उनके सिर से उठ गया था। जिसके बाद भारती की माँ पर उनके परिवार को सम्भालने की जिम्मेदारी आ गयी थी। तब उनकी माँ ने एक फैक्ट्री में काम करना शुरु कर दिया, ताकि बच्चों की परवरिश में कोई कमी न आए, इसके अलावा उनकी माँ घर आकर सिलाई का काम भी करती थी। एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने की वजह से भारती को बचपन मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। घर की आर्थिक स्तिथि सही नही होने के कारण परिवार के सदस्यों को यह भी पता नही होता था कि शाम खाना नसीब भी होगा या नही। कई उनको आधा पेट खाना खाकर सोना पड़ता था।
मोटापे को लेकर लोगों ने बनाया था, मजाक
भारती बचपन से ही गोलू-मोलू सी है, लेकिन कुछ लोग भारती के मोटापे को लेकर माजक उड़ाते थे । जिसकी वजह से भारती दुःखी होकर रोने लग जाती थी । लेकिन फिर भी वो स्कूल जाती और कितना भी हो लोगो द्वारा मजाक उड़ाने के बाद भी हिम्म्मत नही हारती थी। भारती ने प्राथमिक शिक्षा एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की है और आई. के गुजरात पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की हुई है। हालांकि भारती ने पिस्टल शूटिंग के खेल में पंजाब को रिप्रेजेंट किया था और भारती ने कई खिताब अपने नाम किये। जिसके बाद उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी में स्कॉलोरशिप पर एडमिशन मिला।
द ग्रेट लाफ्टर इंडियन चैलेंज के ऑडिशन में हुई थी सफल
खेल में बेहतरीन होने की वजह से भारती पिस्टल शूटिंग में करियर बनाना चाहती थी। लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि उनका खर्च उठा सके, जिसके बाद भारती का पिस्टल शूटिंग करने का सपना टूट कर रहे हो गया। हर समय दूसरों को हंसाने वाली भारतीय नहीं असल जिंदगी में काफी तकलीफ देखी है। फिर भारती ने अपनी किस्मत कॉमेडी में अजमानी चाही। फिर भारती को एक दिन अचानक द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन के बारे में जानकारी मिली। जिसका ऑडिशन अमृतसर में उसी समय होने वाला था। भारती मां ऑडिशन देने के लिए पहुंची, जहाँ उनका सिलेक्शन भी हो गया था। सिलेक्शन होने के बाद भारती की खुशी का ठिकाना ना रहा और तुरंत उन्होंने यह बातें अपनी मां को बताई । लेकिन जब यह बात उनके रिश्तेदारों को पता चली, तो वह उनका मजाक उड़ाने लगे और उन्होंने इतना तक कह दिया था, कि अब भारती की शादी किसी अच्छे खानदान में ना हो सकेगी। लेकिन भारतीय और उनकी मां ने बातों को नजरअंदाज करते हुए 2008 में मुंबई की तरफ रुख किया। भारती ने तय कर लिया था कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अपने सपनों को चकनाचूर नहीं होने दूंगी।।
बॉलीवुड फिल्मों में बनाई पहचान
मुंबई पहुंचकर भारती ने कॉमेडी शो "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" में भाग लिया और अपने कॉमेडी के जरिए लोगों को खूब हंसाया । हालांकि इस रियलिटी शो के दौरान भारतीय विनर तो ना बन सकी, लेकिन इस शो से उसकी जिंदगी बदल गई । "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के बाद भारती ने सर्कस में भाग लिया था। इस शो से भी उन्होंने बहुत सारी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्होंने कई सारे कॉमेडी शो में काम किया । जिनमे कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कॉमेडी नाइट्स जैसे शो शामिल थे। भारती कॉमेडियन के साथ एक अच्छे डांसर भी है , जिसकी झलक रियलिटी शो "झलक दिखला जा" में लोगों के सामने प्रस्तुत कर चुकी है भारती सिंह 'सनम रे' और खिलाड़ी 786 जैसे बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी है।
संघर्ष से बना हुआ रास्ता भारती सिंह ने बखूबी तय किया, जिंदगी में दूसरों को हंसाना और के साथ ही अपने खुद के करियर को आगे लेकर जाना जीवन में बहुत ही कठिन कार्य होता है। लेकिन इस रास्ते को भी तय कर दिखाया और सफल कर दिखाया कॉमेडीयन भारती सिंह ने ।
कॉमेडियन भारती सिंह की कहानी सुनकर हमें क्या सीख मिलती है हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि यदि जीवन में कितनी भी कठिनाई आ जाए परेशानी आ जाए लेकिन हमको कभी हार नहीं माननी चाहिए,
और हमारा कोटेशन जरूर याद रखें कि सीखते रहो और हमेशा आगे बढ़ते रहो
MOTIVATED WOTH US
KEEP LEARNING , KEEP GROWING
KLMD MOTIVATION
Comments
Post a Comment