बिहारक एक छोटे से गांव से उभरा बॉलीवुड का अनोखा सितारा



बिहारक एक छोटे से गांव से उभरा बॉलीवुड का अनोखा सितारा

  बॉलीवुड की चकाचोंध ने हमेशा ही अनगिनत कलाकारों को अपनी ओर खींचा है लेकिन सफलता उन्ही को मिली है जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ विश्वास के साथ इस ओर कदम बढ़ाया है।


आज भारतीय फ़िल्म जगत में तेजी से उभरते अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी लगन और विश्वास के बल पर अपनी एक खास जगह बनाई है।

बिहार के एक छोटे से गांव गोपालगंज से इस कलाकार ने अपना सफर शुरू किया।  बचपन से ही गांव में ये नाटक आदि में गहरी रुचि लिया करते थे।  इसलिए घर वालो की इच्छा के विरुद्ध अभिनय को ही अपना लक्ष्य बनाया।

हालांकि इन्होंने पटना स्थित Food & craft Institute से डिप्लोमा लेकर दो साल तक पटना के ही मौर्य होटल में नोकरी भी की।  लेकिन वे अभिनय के अपने जुनून को रोक नही सके और दिल्ली के NSD से अभिनय की यात्रा पर निकल पड़े। शुरुआती दौर में NSD के अंग्रेजी माहौल में इन्हें काफी तकलीफे भी हुई, लेकिन अभिनय में अपनी कुशलता के चलते इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।


इसी दौरान साल 2004 में इन्हें अपनी पहली फ़िल्म "run" के लिए मौका मिला। जिसमे इनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। लेकिन इस सफलता से भी कुछ खास बात नही बनी। अगले 6-7 सालों तक कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के चक्कर काटते रहे। एक-दो छोटी-मोटी फिल्में भी मिली। लेकिन इससे उन्हें कोई खास सफलता हाथ नही लगी। इस बीच काम के अभाव के कारण इन्हें आर्थिक तंगी भी हुई। ऐसे हालात में इन्हें अपने दोस्तों की शरण भी लेनी पड़ी।


आखिरकार साल 2012 में एक फ़िल्म आयी " Gangs of Vasepur " जिसके रिलीज़ होते ही बॉलीवुड में जैसे एक तहलका से मच गया। लोग इनके अभिनय के क़ायल हो गए।  फिर क्या था, एक छोटे से गांव से उभरे इस सादगी भरे कलाकार ने अपनी धाक बनानी शुरू कर दी और एक के बाद एक  "Newton, फुकरे और निल बटे सन्नाटा " जैसी फिल्मों से अपनी दर्शकों के दिलो पर राज़ करने लगे।

आज पंकज त्रिपाठी भारतीय फ़िल्म उद्योग के ऐसे कलाकार है जिनके अभिनय का लोहा हर कोई मानता है।
इतना ही नही, इनकी Series "मिर्जापुर" ने भी आज इनकी प्रसिद्धि में चार चांद लगा दिए।

            THANKS FOR BEING WITH US
        KEEP LEARNING, KEEP GROWING
                   KLMD MOTIVATION

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

How to influence anybody