*पैरों से दिव्यांग इस बच्चे ने 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर अस्पताल को जुटाए 9 करोड़ रुपये*।



*पैरों से दिव्यांग इस बच्चे ने 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर अस्पताल को जुटाए 9 करोड़ रुपये*।

कोरोना के आने से दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है यह एक ऐसी महामारी है जिसने पूरी दुनिया को गुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ऐसा कोई भी क्षेत्र नही है जो इससे नकारात्मक रूप से प्रभावित न हुआ हो। लेकिन इस समस्या के दौर में भी कुछ लोग ऐसे थे,  जिन्होंने हर सम्भव प्रयासों से जितना हो सके उतना मदद करने की पूरी कोशिश की।


मदद की इस सृंखला मे इंग्लैंड का 5 साल एक पैरों से दिव्यांग बच्चा भी शामिल था। जिसने 10 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की धन की जुटाई है।


एक न्यूज ऐजेंसी के अनुसार इस बच्चे का नाम टोनी हड़गेल है। आपको बता दे टोनी के पैरों में पहले से ही दिक्कत थी, जिसकी वजह दे वह चल नही पाता था। लेकिन इसके बावजूद इस 5 साल के बच्चे को कृत्रिम अंग लगाए गए, जिसके बाद वह थोड़ा सा चलने लगा था। टोनी की इस हालत का जिम्मेदार कोई और नही बल्कि उसके खुद के बायोलॉजिकल माता-पिता है। मात्र 41 दिन के टोनी को उसके माता-पिता ने इतना प्रताड़ित किया की उसके दोनों पैर जख्मी हो गए।

हालांकि टोनी के माता-पिता को इस जुर्म में 10 की सजा भी हो गई है। टोनी को पौला ओर दम्पति नाम के हड़गेल ने गोद लिया है। और उन्ही के साथ खुशी-खुशी रहता है।

*यहा से मिली प्रेरणा*--- 

 टोनी की मां के अनुसार इससे पहले 96 साल के कैप्टन टॉम मुरे ने भी अपने गार्डन में चलकर ही 33 मिलियन डॉलर जुटाए थे जिसके बाद टोनी ने प्रेरणा लेते हुए यह कदम उठाया। टोनी की मां का कहना है कि वह बड़ा होकर पुलिस की नोकरी में सेवा देना चाहता है।  आपको बता दे कि टोनी इतने बहादुर है कि इनके कई ऑपरेशन हो चुके है, लेकिन फिर भी इन्होंने हार नही मानी, वह इतनी सी उम्र में भी आत्म विश्वास से भरे रहते है।

सिख कभी-भी उम्र पर निर्भर नही होती, छोटी से छोटी उम्र का व्यक्ति भी आपको बड़े से बड़ा ज्ञान दे सकते है, और सीखने ललक ही इंसान को एक सभ्य इंसान बनाती है।
   
        THANKS FOR BEING WITH US
    KEEP LEARNING ,KEEP GROWING
               KLMD MOTIVATION

Comments

Popular posts from this blog

What is visualisation

Power of positive thinking

बिहारक एक छोटे से गांव से उभरा बॉलीवुड का अनोखा सितारा