बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए पिता ने चलाई 105 किलोमीटर साईकल , छूटने नही दिया पेपर
बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए पिता ने चलाई 105 किलोमीटर साईकल , छूटने नही दिया पेपर
हर पिता का एक ही सपना होता है की उसका बेटा सफलताओं के हर कीर्तिमान को छू ले। वह हर मुसीबत में
एक आसमान की भांति उसकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर रहता है । पिता का एक ऐसा ही स्नेह देखने को मिला है मध्यप्रदेश के धार जिले के गांव बयडीपूरा में जहाँ पर 38 वर्षीय एक गरीब-अनपढ़ पिता जिसका नाम शोभाराम है वह अपने बेटे को 10वी बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए 105 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र तक सायकल पर बिठाकर ले गया।
परीक्षा के तीन-चार दिन पहले शुरू किया था सफर-
शोभाराम नाम के इस व्यक्ति ने अपने बेटे की परीक्षा तिथि से एक दिन पहले सोमवार को करीब तीन-चार दिन के खाने पीने के सामान के साथ अपना सफर शुरू किया। सही वक्त पर मंगलवार सुबह धार जिले शहर में स्थित भोजकन्या विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर अपने बेटे को परीक्षा देने के लिए पहुचा दिया।
*सायकल के अलावा नही था कोई और साधन*
कोरोना महामारी के वजह से यातायात बन्द होने की वजह से परीक्षा केंद्र पर पहुचने काफी मुश्किल था। इसलिए सायकिल ही एक मात्र ऐसा रास्ता था जिसके कारण परीक्षा देने सम्भव हो पाया।
इसके अलावा पेसो की कमी की वजह से परिवार टेक्सी करने के लिए समर्थ नही था।
इस योजना के तहत पूरे जिले में केवल एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
मध्यप्रदेश सरकार की नई योजना * रुक जाना नह योजना* के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल की 2020 परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थी के लिए *रुक जाना नही योजना* लागू की गई है, जिसके तहत परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा देकर सफल होने का अवसर दिया गया। इस योजना के तहत धार जिले में केवल एक ही केंद्र बनाया गया था।
शोभाराम के अनुसार वह नही चाहते थे कि उनके बेटे का एक साल खराब हो जाए। इसलिए वह सायकिल के द्वारा ही उसे परीक्षा देने के लिए 105 किलोमीटर तक चले।
यह संघर्ष भरी छोटी सी कहानी हम सबको बड़ा सबक देती है। एक पिता अपने बेटे की ज़िंदगी को बनाने के लिए
न जाने क्या-क्या कर सकता है। यह कहानी हमे यही संदेश देती है कि अगर आपने अपने मन मे कुछ भी करने का ठान लिया तो लंबे से लम्बा रास्ता छोटा लगने लगता है।
THANKS FOR BEING WITH US
Keep learning, keep growing
KLMD MOTIVATION
Nicr
ReplyDelete