कोरोना कि इस महामारी के बीच आपके बच्चे क्या कर रहे है ???
5वीं कक्षा के इन दो बच्चों ने अमेरिका के MIT में हेकथौन अवार्ड 2020 जीतकर दुनिया मे किया भारत का नाम रोशन।
कोरोना महामारी की वजह से बन्द पड़े स्कूलों की वजह से एक तरफ बच्चे घर पर पढ़ाई कर रहे है तो कुछ बच्चे मौज - मस्ती में लगे हुए है । लेकिन देश मे दो बच्चे ऐसे है
जिन्होंने दुनिया मे भारत का नाम रोशन किया।
मुंबई के दो बच्चे जो कक्षा 5 के छात्र है इन्होंने अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में 12 से 19 जुलाई के बीच आयोजत एप इंवेंटर हेकाथौन 2020 में अवार्ड जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया मे रोशन किया। इन दो बच्चों का नाम आयुष शंकरन (आयु 10 वर्ष)और जशीथ नारंग (आयु 9 वर्ष ) है। दोनों बच्चे मुंबई में ही कक्षा 5 की पढ़ाई कर रहे है ।
इन कारण मिला अवार्ड--
दोनों बच्चों ने जलवायु परिवर्तन पर एक मोबाइल एप विकसित किया जिसका शीर्षक 'climate Catastrophe - earth in dearth' है। इस एप प्रतिस्पर्धा में इन्होंने पहला और चौथा स्थान हांसिल किया। इस प्रतियोगिता में जलवायु परिवर्तन, बेहतर संसाधन आवंटन, स्वास्थ्य देखभाल , सीखने और दूर से काम करने , गरीबी हटाने , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव जैसे बिंदुओं में से कोई एक चुनने का विकल्प दिया गया था।
आपको बता दे दोनों बच्चों को स्वीडिश की पर्यावरण की कार्यकर्ता ग्रेटा थंडरबर्ग से प्रेरणा लेकर ही जलवायु परिवर्तन पर एप बनाने का विचार आया।।
कैसे काम करता है एप--
यह एप बच्चों के लिए है जिसमे बच्चे जलवायु सम्बंधित ज्ञान प्राप्त कर सकते है। यह तीन चरणों मे काम करता है, सिखे , परीक्षण करें और खेले। पहले खण्ड में सीखने जैसा खण्ड है। जिसमे बच्चे जलवायु परिवर्तन पर एक प्रश्नोत्तरी का प्रयास कर सकते है और वास्तविक दुनिया मे जलवायु सेनानियों के बारे में भी जान सकते है। दूसरा चरण परीक्षण पर है जिसमे जलवायु परिवर्तन पर कुछ बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने का अवसर दिया गया है।
इससे उनकी दैनिक जीवनशैली के आधार पर उनके कार्बन पदचिन्ह की गणना की गई है। तीसरे चरण में दो खेल शामिल है - एक वनो की कटाई पर , दूसरा ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों पर। इससे बच्चे इनसे पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते है ।
आज भारत का बच्चा-बच्चा आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। जीवन मे कुछ भी असम्भव नही है । इन बच्चों का जज्बा हमे यही प्रेरणा दे रहा है कि अगर आपके अंदर जुनून है तो फिर सभी समस्या और उम्र आपका रास्ता नही रोक पाएगी।
THANKS FOR BEING WITH US
KEEP LEARNING , KEEP GROWING
KLMD MOTIVATION
Comments
Post a Comment